OpenAI

21 अक्टूबर 2026

OpenAI के साथ AT&T अपने इन-हाउस लीगल काम का तरीका कैसे बदल रहा है

AT&T अपनी लीगल टीम की मदद के नए तरीके तलाशने के लिए LegalEdge को और बेहतर बना रहा है.

गहरे नीले रंग के बुने हुए कपड़े के बीच में AT&T का सफ़ेद लोगो.
कंपनी की साइज़: एंटरप्राइज़
क्षेत्र: ग्लोबल
इंडस्‍ट्री: टेक्‍नोलॉजी

AT&T के इन-हाउस लीगल डिपार्टमेंट में दुनिया भर में सैकड़ों वकील और लीगल प्रोफ़ेशनल्स काम करते हैं. बिज़नेस को सलाह देने से पहले उन्हें ज़रूरी फ़ैक्ट्स, डॉक्यूमेंट्स और पिछले काम से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करनी होती है. इसके लिए अक्सर अलग-अलग टीमों के एक्सपीरियंस और एक्सपर्टीज़ की ज़रूरत पड़ती है. AT&T के सीनियर एग्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और जनरल काउंसल, डेविड मैकएटी के मुताबिक, इस जानकारी और एक्सपर्टीज़ का एक्सेस आसान बनाना लीगल डिपार्टमेंट के काम को बेहतर बनाने के लिए बेहद ज़रूरी है.

AT&T इस काम को अगले फ़ेज़ पर ले जाने के लिए OpenAI के साथ मिलकर काम कर रहा है. मैकएटी कहते हैं, "OpenAI के साथ हमारी पार्टनरशिप से हम ऐसा इंटरनल सिस्टम बना पाएँगे, जो पूरी कंपनी में जानकारी शेयर करने और उसका इस्तेमाल करने में मदद करेगा. हम सभी अपनी ज़रूरत के हिसाब से इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकेंगे."

यह पार्टनरशिप AT&T की LegalEdge टीम के काम को आगे बढ़ाती है. इस टीम में वकील, लीगल प्रोफ़ेशनल्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स और प्रोजेक्ट मैनेजर्स शामिल हैं, जो अहम लीगल मामलों में AI के इस्तेमाल पर फ़ोकस करते हैं. अगला कदम कंपनी के सालों के एक्सपीरियंस और एक्सपर्टीज़ को वकीलों के रोज़मर्रा के काम से जोड़ना है.

बिज़नेस की अलग-अलग टीमों से लीगल रिक्वेस्ट्स आती रहती हैं. लीगल टीमों को संभावित जोखिमों का ध्यान रखते हुए इनका जल्दी जवाब देना होता है. सलाह देने से पहले उन्हें समस्या समझनी होती है, उससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा करनी होती है और तय करना होता है कि किस मामले पर पहले ध्यान देना है. इसलिए रिक्वेस्ट्स को सही तरीके से लेना और सँभालना बिज़नेस की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है. AT&T के चीफ़ कम्प्लायंस ऑफ़िसर, बिल रायन एक प्लान किए गए सिस्टम के बारे में बताते हैं, जिसमें "एक ऐसा शुरुआती पॉइंट होगा, जहाँ लोग आम बोलचाल की भाषा में अपनी रिक्वेस्ट दे सकेंगे." यह सिस्टम रिक्वेस्ट्स को उनकी कैटेगरी और अहमियत के हिसाब से प्रायोरिटी में रखेगा. साथ ही, उन्हें मिलते-जुलते पुराने मामलों, रिसर्च और पिछले काम से जोड़ेगा. इससे संबंधित लीगल प्रोफ़ेशनल को मामले का पिछला कॉन्टेक्स्ट और आगे क्या करना चाहिए, इसके सुझाव मिलेंगे.

इससे वकीलों को शुरुआत से ही ज़रूरी जानकारी मिल सकेगी और किसी मामले की जाँच के लिए डॉक्यूमेंट्स और दूसरी जानकारी इकट्ठा करने में कम समय लगेगा. रायन के मुताबिक, इससे लीगल डिपार्टमेंट अपनी एक्सपर्टीज़ और समझ का इस्तेमाल बिज़नेस की ज़्यादा ज़रूरतों को पूरा करने में कर सकेगा.

वे कहते हैं, "भविष्य को लेकर मैं सबसे ज़्यादा इस बात से उत्साहित हूँ कि हम बड़े पैमाने पर लीगल मामलों में अपनी समझ और एक्सपर्टीज़ का इस्तेमाल कर पाएँगे."

मैकएटी के लिए इस काम का एक नियम बिल्कुल साफ़ है, "फ़ैसले लेने की ज़िम्मेदारी हमेशा वकीलों के पास ही रहेगी." इस पार्टनरशिप का मकसद वकीलों को बेहतर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपना ज़्यादा समय अपनी एक्सपर्टीज़ का इस्तेमाल करने में लगा सकें.

मैकएटी और रायन को LegalEdge और OpenAI के साथ AT&T के लीगल काम के अगले फ़ेज़ पर चर्चा करते हुए देखें.

काम के नए दौर से जुड़ें

दुनिया भर में 10 लाख से अधिक व्यवसाय OpenAI के साथ सार्थक परिणाम हासिल कर रहे हैं.