OpenAI

9 नवंबर 2026

प्रोडक्ट

ChatGPT Enterprise अब AWS Marketplace पर उपलब्ध है

आज से ChatGPT Enterprise, AWS Marketplace पर उपलब्ध है. इस लिस्टिंग से ऑर्गेनाइज़ेशन्स अपने मौजूदा AWS खरीदारी और बिलिंग अरेंजमेंट्स के ज़रिए ChatGPT Enterprise को आसानी से ढूँढ, खरीद और मैनेज कर सकते हैं. साथ ही, इसके लिए किए गए योग्य खर्च को अपने AWS कमिटमेंट्स में भी शामिल कर सकते हैं.

हर हफ़्ते 1.2 अरब से ज़्यादा लोग ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं. ChatGPT Enterprise, ChatGPT, ChatGPT वर्क, Codex और dots के ज़रिए उसी जाने-पहचाने एक्सपीरियंस को काम की दुनिया में लाता है. अब AWS Marketplace पर ChatGPT Enterprise के मिलने से AWS कस्टमर्स को वही मॉडल्स, फ़ीचर्स और सुविधाएँ मिलती है, जो सीधे OpenAI से उपलब्ध हैं. नए फ़ीचर्स भी दोनों जगह एक ही समय पर रिलीज़ होते हैं.

ये OpenAI प्रोडक्ट्स, Amazon Bedrock पर मौजूद OpenAI मॉडल्स के साथ मिलकर काम करने के और ऑप्शन्स देते हैं. डेवलपर्स Amazon Bedrock में OpenAI मॉडल्स की मदद से AI ऐप्लिकेशन्स और एजेंट्स बना सकते हैं. वहीं, बिज़नेस की अलग-अलग टीमें अपने रोज़मर्रा के काम में ChatGPT Enterprise का इस्तेमाल कर सकती हैं. ऑर्गेनाइज़ेशन्स अपने वर्कलोड्स और गवर्नेंस से जुड़ी ज़रूरतों के हिसाब से सही तरीका चुन सकते हैं.

3 में से 1
“एंटरप्राइज़ कंपनियाँ चाहती हैं कि उनकी सभी टीमें AI का इस्तेमाल कर सकें, लेकिन इसके लिए खरीदारी का प्रोसेस और जटिल न हो. AWS Marketplace पर ChatGPT Enterprise उपलब्ध होने से कस्टमर्स इसे अपने AWS अकाउंट से खरीद सकते हैं, दूसरे सॉफ़्टवेयर खर्चों के साथ इसका खर्च भी मैनेज कर सकते हैं और इसकी जाँच से लेकर रोलआउट तक का काम तेज़ी से पूरा कर सकते हैं. OpenAI के साथ मिलकर हम दुनिया के सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले AI प्रोडक्ट्स में से एक को AWS कस्टमर्स तक पहुँचा रहे हैं.”
—मैट यानचिशिन, वाइस प्रेसिडेंट, AWS Marketplace और पार्टनर सर्विसेज़, AWS

योग्य कस्टमर्स AWS Marketplace के ज़रिए 'हेल्थकेयर के लिए ChatGPT' और 'फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ के लिए ChatGPT' का एक्सेस भी पा सकते हैं.

आपको यह सुविधा मिल सकती है या नहीं, यह देखने के लिए और AWS Marketplace के ज़रिए ChatGPT Enterprise का इस्तेमाल शुरू करने के लिए अपनी OpenAI या AWS अकाउंट टीम से यहाँ⁠(एक नई विंडो में खुलेगा) संपर्क करें.